सुरसंड में गैस के लिए जंग: एजेंसी की मनमानी से सड़क तक लगी कतारें
सीतामढ़ी: सुरसंड नगर पंचायत स्थित शाहील गैस एजेंसी की लचर व्यवस्था और मनमानी के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के निर्देशों के बावजूद लोगों को समय पर रसोई गैस (LPG Cylinder) उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
25 से 45 दिन का इंतजार
उपभोक्ताओं का आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में करीब 25 दिन के बाद गैस मिल रही है। इससे आम लोगों की दैनिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं।

घंटों लाइन में लगने को मजबूर लोग
गुरुवार को स्थिति इतनी खराब थी कि पर्ची कटवाने के लिए लगी लाइन एजेंसी परिसर से निकलकर मुख्य सड़क तक पहुंच गई। उपभोक्ताओं को पहले पर्ची के लिए और फिर सिलेंडर लेने के लिए अलग-अलग लाइन में लगना पड़ता है।
एक उपभोक्ता के मुताबिक, एक सिलेंडर लेने में 2 से 3 घंटे तक का समय लग रहा है, जबकि नियमों के अनुसार बुकिंग के बाद होम डिलीवरी अनिवार्य है।
शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार
स्थानीय निवासी विकास कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (MO) से की थी, लेकिन

