मैट्रिक परीक्षा 2026: सेंटअप/जांच परीक्षा का परीक्षाफल जमा करना अनिवार्य, बिहार बोर्ड का निर्देश.

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले नियमित रूप से अध्ययनरत एवं स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों के उत्प्रेषण (Sent-up) / जाँच परीक्षा (सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक) के परीक्षाफल को लेकर अहम निर्देश जारी किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित विद्यालयों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सेंटअप एवं जांच परीक्षा का परिणाम अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा।
बोर्ड के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा का आयोजन तय तिथियों में विद्यालय स्तर पर किया गया है। इसके बाद परीक्षा का परीक्षाफल Excel फॉर्मेट (English Font) में सॉफ्ट कॉपी तथा विधिवत हस्ताक्षरित एवं मुहरयुक्त हार्ड कॉपी के रूप में समिति कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।
जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ विद्यालयों द्वारा उपलब्ध कराई गई सॉफ्ट कॉपी NOT OPEN / NOT READABLE पाई गई, जबकि कई विद्यालयों ने अब तक परीक्षाफल जमा ही नहीं किया है। बोर्ड ने ऐसे विद्यालयों को तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया है।

बिहार बोर्ड ने साफ किया है कि जिन विद्यालयों द्वारा सेंटअप/जांच परीक्षा का परीक्षाफल समय पर एवं सही प्रारूप में जमा नहीं कराया जाएगा, उन विद्यालयों के विद्यार्थियों का वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रधान की होगी।
समिति ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों में सभी विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करें कि सभी परीक्षाफल सही, स्पष्ट और पढ़ने योग्य (Readable) रूप में समय रहते जमा हो जाएं, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
📰 Latest News 👇
- Instagram पर वायरल हुई ‘Cockroach Janta Party’, युवाओं के बीच बना नया सोशल मीडिया ट्रेंडसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इन दिनों “Cockroach Janta Party (CJP)” तेजी से वायरल हो…
- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सीतामढ़ी में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजितअंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवससीतामढ़ी। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु…
- एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में रजनीश भास्कर को मिली चीफ मार्शल की जिम्मेदारीसीतामढ़ी। गुजरात के गांधीनगर में 11 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित होने वाली…
- सीतामढ़ी में अग्निकांड पीड़ितों को राहत: सीओ डौली झा ने बांटी ₹20-20 हजार की सहायता राशिसीतामढ़ी। डुमरा अंचल कार्यालय की ओर से सोमवार को अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत…
- बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण डेटा होगा ऑनलाइन, दावा-आपत्ति की तारीख जारीपटना। बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य…
