UIDAI Big Update: 2 करोड़ से ज्यादा आधार नंबर हुए डिएक्टिवेट! जानें क्यों हुए बंद और किसे हो सकती है परेशानी…

0
img_20251126_2335381746558859464603008.jpg

Delhi: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बुधवार (26 नवंबर, 2025) को आधार कार्ड को लेकर एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. UIDAI ने देश भर के 2 करोड़ से ज्यादा लोगों के आधार कार्ड के नंबर के डिएक्टिवेट कर दिया है. हालांकि, यह भी बता दें कि UIDAI ने उन लोगों के आधार नंबर के निष्क्रिय किया है, जो अब इस दुनिया में नहीं है यानि जिनकी मौत हो चुकी है.

दरअसल, प्राधिकरण ने यह बड़ा कदम आधार डेटाबेस की निरंतर अपडेट रखने और मृत लोगों के आधार नंबर का किसी भी तरह के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत उठाया है. UIDAI ने डेटा रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI), राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) जैसे स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर इस महत्वपूर्ण काम को अंजाम दिया है. इसके अलावा, मृत लोगों की जानकारी हासिल करने के लिए UIDAI बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के साथ भी सहयोग करने की दिशा में काम कर रहा है.

आखिर क्यों उठाया जा गया ये कदम?

UIDAI ने कहा कि किसी भी शख्स के आधार नंबर को यूं तो किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर फिर से जारी नहीं किया जाता है. हालांकि, किसी भी व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद उसके आधार नंबर को निष्क्रिय करना बेहद जरूरी है, ताकि संबंधित व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल कर किसी तरह की धोखाधड़ी या किसी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए उस आधार नंबर का गलत इस्तेमाल को रोका जा सके.

UIDAI ने देशवासियों से क्या किया अनुरोध?

UIDAI ने देश भर के लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार के किसी सदस्य की मौत के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल कर माई आधार (myAadhaar) पोर्टल पर इसकी सूचना जरूर दें, ताकि रिकॉर्ड को अपडेट किया जा सके और किसी भी प्रकार के गलत इस्तेमाल को रोका जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed