सीतामढ़ी में सक्सेस CTET क्लासेज का सम्मान समारोह, 60 सफल अभ्यर्थी ट्रॉफी से सम्मानित
सीतामढ़ी। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल के तहत सीतामढ़ी CTET सफल अभ्यर्थी सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। शहर स्थित सक्सेस CTET क्लासेज में आयोजित इस कार्यक्रम में CTET परीक्षा में सफल 60 मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष कई अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 150 में से 130 तक अंक प्राप्त किए, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण तैयारी और मार्गदर्शन का प्रमाण है। सफल छात्र-छात्राएं अब आगामी शिक्षक बहाली परीक्षा (TRE-4) सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश यादव उपस्थित रहे। वहीं संस्थान के निदेशक सतीश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने समारोह में भाग लेकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान सभी सफल अभ्यर्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने छात्रों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए सही दिशा में निरंतर प्रयास करना बेहद जरूरी है।
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अभ्यर्थियों के साथ समूह फोटो लिया गया, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया।

