सीतामढ़ी में LPG गैस आपूर्ति सामान्य, कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त निगरानी

0
image_editor_output_image1281353165-17754020538293714184050180580572

सीतामढ़ी। जिले में सीतामढ़ी LPG गैस आपूर्ति स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी और उपभोक्ता हित में बनाए रखने के लिए लगातार सख्त निगरानी की जा रही है।


जिलाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल, जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी नियमित रूप से गैस एजेंसियों एवं वितरक दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है।


प्रशासन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि गैस और उर्वरक की अवैध आवाजाही तथा दुरुपयोग को रोका जा सके। जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।
उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में 14.2 किलो के कुल 19,281 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिनमें
IOCL के 10,692 सिलेंडर
BPCL के 5,490 सिलेंडर
HPCL के 3,099 सिलेंडर शामिल हैं।


इसके अलावा 19 किलो के 258 सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। प्रतिदिन मांग के अनुसार आपूर्ति की जा रही है, जिससे स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।


जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। आमजन की सुविधा के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। एलपीजी, पेट्रोल, डीजल एवं अन्य आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए दूरभाष संख्या 06226-250316 जारी की गई है।


इधर, प्रशासन द्वारा उर्वरक की कालाबाजारी और जमाखोरी पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला एवं प्रखंड स्तर पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है और अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कालाबाजारी की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed